डिप्रेशन में आकर बीकॉम की छात्रा ने फंदे से लटककर की खुदकुशी

गोपाल जी
पटना. बिहार भागलपुर के जगदीशपुर में बायपास थाना क्षेत्र के जमनी गांव में मंगलवार रात एक बीकॉम पार्ट-2 की छात्रा ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पिता के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पिता के बयान पर केस दर्ज किया गया है। आत्महत्या के बिंदुओं पर जांच की जा रही है।











