दरभंगा के बीडीओ नशे की हालत में गिरफ्तार, थाने से मिली जमानत

गोपाल जी
दरभंगा के कुशेश्वरस्थान के बीडीओ अखिलेश्वर प्रसाद सिंह को रविवार की देर शाम नशे की हालत में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने उनकी गिरफ्तारी उनके सरकारी आवास से की। हालांकि, बाद में थाने से ही बीडीओ को जमानत दे दी गयी।

मालूम हो कि प्रदेश में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद बीडीओ नशा कर रहे थे। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीडीओ को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही बीडीओ को थाने से ही जमानत दे दिये जाने की सूचना है। इस संबंध में दरभंगा के एसएसपी बाबूराम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।











