बेलौली भोजीपुर ग्राम प्रधान शुभम तिवारी द्वारा ग्राम सभा में किसी भी प्रदेश से आए हुए जन को जागरूक किया गया
मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी से देश में प्रतिदिन संख्या बढ़ती जा रही है भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक प्रदेश में स्थित मजदूर वर्ग जो किसी ना किसी साधन से गांव आए हुए हैं.
जिनको बहुत ही सजगता से रहना है इस क्रम में आज बेलौली भोजीपुर ग्राम प्रधान शुभम तिवारी द्वारा ग्राम सभा में किसी भी प्रदेश से आए हुए जन को जागरूक किया गया तथा अति शीघ्र उनको आइसोलेट करने की व्यवस्था भी की जाएगी ऐसा ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया यहां तक कि ग्राम प्रधान ने चिकित्सकों को सूचित कर बाहर से आए हुए सभी ग्रामीण जन को जांच कराने कि बात कही साथ ही दो प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजीव पांडे व नौशाद अहमद खान अपनी पूरी टीम के साथ जनता जागरूक ता में भरपूर सहयोग दिया इस तरह की जागरूकता को देख ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा तथा सभी ने प्रदेश सरकार और ग्राम प्रधान की सराहना की।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..