बिहार – लॉकडाउन मैं ट्रिपल मर्डर पति-पत्नी की मिली लाश, कल मिला था पिता का शव

गोपाल जी
पटना, बिहार के मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान इलाके में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. लॉकडाउन में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अपराधी ने पहले तो घर में घुसकर पिता की हत्या कर दी और बेटा- गर्भवती बहू को उठाकर घर से 5 किलोमीटर दूर ले जाकर हत्या कर शव को फेंक दिया.

पिता की हत्या के बाद बेटा और बहू की हत्या से हड़कंप मचा है. दोनों के गले में रस्सी बांध कर हत्या की गई है. पहचान को छुपाने के लिए मृतक के चेहरे को तेजाब से जलाया गया है. बता दें कि इसके पूर्व वर्ष 2005 में उसके 7 वर्षीय पुत्र को जिंदा गाड़ कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में उनके भाई का ही साला जेल में है











