कोरोना का जारी है देश में कहर – संक्रमितो की संख्या बढ़कर पहुची 26,496, पिछले 24 घंटो में मिले 1990 नए मामले, मृतकों की संख्या में भी हुआ बड़ा इजाफा

आफताब फारुकी
नई दिल्ली। देश भर में लॉक डाउन जारी है। इस दौरान भारत पुरी शिद्दत के साथ कोरोना से लगातार अपनी जंग लड़ रहा है। मगर इसके बावजूद इसका कहर कम होने का नाम नही ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताज़ा आकड़ो के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितो की संख्या 26,496 पहुच चुकी है। वही दूसरी तरफ आज मृतकों की संख्या में भी आज भारी इजाफा हुआ है।

इस दौरान आज प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुस्लिम समुदाय से विशेष अपील करते हुवे कहा कि रमजान में हर बात से ज्यादा इबादत करे और दुआ करे कि ईद के पहले इस कोरोना की महामारी से दुनिया को निजात मिल जाए।











