जारी है दुनिया में कोरोना का कहर – मात्र पिछले 24 घंटे में भारत में 37 लोगो की मौत और 941 नए संक्रमितो के मामले आये सामने, कुल संक्रमितो की संख्या हुई 12 हज़ार के पार

आदिल अहमद/ ए जावेद
नई दिल्ली: कोरोनावायरस का कहर भारत में लगातार जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 12,380 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 941 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना से अब तक 414 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 1489 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं।












