कोरोना को मिल सकती है काशी में शिकस्त, संक्रमित मरीजों की सेहत में हो रहा है सुधार, दूसरा सैम्पल भी गया जाँच को

ए जावेद
वाराणसी। शहर-ए-बनारस की मस्ती लॉक डाउन में ख़ामोशी के दफ्तर में बैठी है। लोग घरो में है। कुछ लोग निकलने की कोशिश कर रहे है तो प्रशासन की सख्ती उनको वापस घरो में भेज दे रहा है। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आ रही है जिसको जान कर ऐसा लगता है कि बनारस में शायद कोरोना शिकस्त खा रहा है। बनारस में भर्ती कोविड-19 पाजिटिव पेशेंटस की सेहत में अब सुधार दिखाई दे रहा है। उनके दुसरे सैम्पल्स को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट की प्रतीक्षा है और शहर-ए-बनारस इसकी दुआ और प्रार्थना कर रहा है कि उनकी जाँच रिपोर्ट जल्द आये और कोरोना के खौफ से सबको निजात मिले।

इसी बीच अस्पताल प्रशासन द्वारा कोविड हॉस्पिटल में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाये जाने की कवायद कर रहा है। शासन के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी कवायद के क्रम में गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली से भी जल्द ही डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की एक टीम आ जाएगी। इससे मरीजों की देखभाल करने में आसानी होगी।











