फंदे पर लटकता मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

शाहनवाज़ अहमद
ग़ाज़ीपुर जनपद के रेवतीपुर थाना अन्तर्गत तिलवां गाँव में रविवार की देर शाम अभिषेक राय पुत्र गिरीशचन्द्र राय उम्र करीब 23 वर्ष ने अज्ञात कारणों से अपने घर के एक निर्माणाधीन मकान में छत की कुंडी से रस्सी के फांसी लगा ली, इसकी जानकारी परिजनों को होते ही अफरातफरी मच गई ,आननफानन में परिजन उसे वाहन से जिला चिकित्सालय ले गये जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया,












