मऊ – खडी गेहू की फसल में लगी अज्ञात कारणों से आग, फसल जलकर हुई ख़ाक

बापू नदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ) हलधरपुर थाने से दक्षिण तरफ स्थित हलधरपुर गांव में बुधवार की सुबह प्रातः 10बजे अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे दो सगे भाइयों की लगभग दो एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

गांव के पास होने से तत्त्काल लोग वहां पहुंच गये और अरहर एवं अन्य हरी झाड़ियों के पौधे से महिला ,पुरुष ,नौजवान आग बुझाने लगे। वहीं नजदीक के नीजी नलकूपों को चालू करके सैकड़ों की संख्या लोग पहुंच कर आग बुझाने लगे। ग्राम प्रधान नरसिंह सिंह ने भी ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मशगूल हो गए। बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।











