कोरोना जैसी भयावह महामारी से बचने के लिए सभी सरकार द्वारा बताए गए नियमों का करे पालन- मोहम्मद असलम

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी÷ कोरोना जैसी महामारी को लेकर जहां पूरे देश में खौफ देखा जा रहा है तो वहीं हमारे प्रधानमंत्री ने इस महामारी के स॔क्रमण से आमजन को बचाने के लिये लाॅकडाउन का आदेश दिया है साथ ही हर तरह से शोशल डिस्टेस भी रखने की अपील की है ।जिसको लेकर हमारा शासन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद नज़र आ रहा है, मगर फिर भी कुछ लोग इन बातों पर ध्यान ने देकर पूरी तरह से लापरवाह नज़र आ रहे हैं।

हाल ही में पी.एच.ई. अनुसार धूम्रपान करने वालों को कोरोना का 14 गुना अधिक खतरा होने की बात सामने आई है। कोरोना वायरस को खत्म करने उर इससे बचने के लिए पूरी तरह से संयम बरतें,लॉक डाउन को निभाने का संकल्प लें जिंदगी बहुत जरूरी है संभाल के रखिए अपने और अपनों के लिए।











