स्वार। पूरे देश लॉक डाउन लागू होने के बावजूद भी अवैध खनन माफिया अपने कारोबार में बेखौफ लगे हैं। मुखबिर की सूचना पर चौकी पुलिस व राजस्व टीम ने अवैध खनन से भरी 2 ट्रैक्टर ट्राली को धर दबोचा। जिसको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
पूरे देश में लॉक डाउनलोड है सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद है इसके बावजूद भी कोतवाली क्षेत्र में खनन माफिया अपने काले कारोबार को बेखौफ करने में लगे हैं। गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कोसी नदी से ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध खनन भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर मसवासी चौकी पुलिस व राजस्व टीम बताए गए रास्ते पर पहुच गयी। पुलिस व राजस्व टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक ने अपना वाहन दौड़ा लिया। जिसपर पुलिस व राजस्व टीम ने ट्रैक्टर ट्राली का पीछा किया। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने ट्राली को रास्ते मे पलट दिया। लेकिन टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को धर दबोचा। मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..