रमजान के पवित्र माह में में रोजा रखने और इबादत करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए जिला प्रशासन करेगा हर सहयोग

प्रदीप दुबे विक्की
भदोही। रमजान को लेकर डीएम और एसपी ने शहर के उलेमाओं और सभासदों के साथ बातचीत की। इस दौरान जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह कहा की लॉकडाउन के दौरान 25 अप्रैल से शुरू होने वाले पवित्र माह रमजान में रोजा रखने और इबादत करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए सभी सहयोग करने के लिए प्रशासन तैयार है। इस पर उलेमाओं ने रमजान में संभावित समस्याओं से अवगत कराया। बताया कि सेहरी और इफ्तार के वक्त प्रशासन इतनी ढील दे कि रोजे के दिनों में जरूरी चीजें लोगों को आसानी से मिल सके।












