नगर पालिका परिषद भरवारी में गरीबो के लिए मददगार बनकर सामने आए मोहम्मद अकरम उर्फ ज़का

तब्जील अहमद
कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी कोरोना वायरस के चलते दिनाँक 24 मार्च से लॉक डाउन की घोषणा देश के प्रधानमंत्री द्वारा किये जाने के बाद जिसको सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वह है मजदूरी करने वाले लोग जैसे पटरी का दुकानदार,रिक्शा, तांगा चालक, टैम्पो, ऑटो, रिक्शा चालक, दैनिक दिहाड़ी का मजदूर, ठेले पर दुकान लगाने वाले,व्यक्ति इन लोगों को अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करना बहुत ही मुश्किल हो गया है ऐसे में खाने पीने की व्यवस्था कही जिला प्रसासन करता है तो कही कोई जनसेवा कर सच्चा देश प्रेमी कहला रहा है












