मुरादाबाद की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया है: मुस्लिम महासंघ

गौरव जैन
रामपुर। मुरादाबाद में डॉक्टरों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खाँ ने अपने जारी बयान में कहा कि डॉक्टर जोकि मसीहा कहलाते हैं अगर उन पर कोई भी धर्म विशेष के लोग हमला करते हैं तो वह धरती के भगवान पर हमला माना जाएगा।












