बिजली गिरने से एक किसान की मौत, दो भाई झुलसें

निरज बरनवाल
गोपीगंज भदोही। जिले में सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गयी, वहीं मृतक किसान के दो सगे भाई आकाशीय बिजली से झुलस गए। झुलसे भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब किसान खेत मे अपनी गाय चरा रहे थें, इस घटना में आकाशीय बिजली से गाय की भी मौत हो गयी। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार को आपदा कोष से चार लाख की आर्थिक मदद देने का आदेश दिया है।












