प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद को किया निलंबित..

तारिक खान
प्रयागराज ..इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद को शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। रजिस्ट्रार प्रोफेसर एनके शुक्ल ने बताया कि कार्यवाहक कुलपति प्रोफेसर आरआर तिवारी ने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तारी की तारीख यानी 21 अप्रैल से निलंबित किया है। प्रोफेसर को विदेशी जमातियों को शरण देने के आरोप में जमातियों संग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद कुलपति ने कार्रवाई की। इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर मोहम्मद शाहिद पर विश्वविद्यालय प्रशासन के तेवर सख्त हैं।












