श्री रामलीला कमेटी द्वारा वार्ड 37 के सभी सफाई कर्मचारियों को दिया गया राशन

गौरव जैन
रामपुर। वार्ड 37 में श्री सनातन रामलीला कमेटी कोसी मंदिर मार्ग रामपुर द्वारा लॉक डाउन के चलते रोजाना बने हुए भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को पहुंचाए जा रहे थे। अब गर्मी के चलते भोजन खराब होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं जिसके चलते कमेटी के सदस्यों ने बना हुआ भोजन वितरण करने का फैसला स्थगित कर दिया तथा कमेटी के सौजन्य से वार्ड सभासद दिनेश कुमार रस्तोगी द्वारा वार्ड के सभी 20 सफाई कर्मचारियों के परिवारों को सूखा राशन उपलब्ध करवाया गया।












