एटा कांड में पुलिस के खुलासे पर सवाल,अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट,एसआईटी जांच की मांग रूद्र शक्ति सेना ने
संजय ठाकुर
एटा. एटा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है। मृतक पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के भाई एवं कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अलीगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी भी पीड़ित परिवार से मिले।
इस दौरान पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया। बात ठन्डे बसते में जाने वाली थी की परिजनों ने इस पुरे पुलिस कार्यवाही पर ही सवाल उठा दिया। परिजनों ने पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़े करते हुए एसआईटी से मामले की जांच कराने की मांग उठाई रूद्र शक्ति सेना सामाजिक संगठन के नारी शक्ति जिला लखनऊ सचिव अर्चना हिन्दू ने कहा है कि हमारे परिवार के सभी हत्यारों को फाँसी की सजा देनी होगी, जिसने हमारा हंस्ता खेलता घर उजाड कर रख दिया। ऐसे दरिन्दे कातिलों को मौत की भी सजा कम होगी। इसलिए मैं योगी सरकार एवं एटा प्रशासन से मांग करती हूं कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफतार कर फाँसी की सजा दी जाए। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसके लिए कड़ा से कड़ा हम विरोध प्रदर्शन करेगे। पूरे उत्तर प्रदेश में रूद्र शक्ति सेना इस प्रदर्शन को चलाएगी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..