एसडीएम ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 21000 का जुर्माना वसूला

वरुण जैन
स्वार। एसडीएम ने लॉक डाउन का उल्लंघन कर दुकान खोल भीड़ एकत्र करने पर चार दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया है। वहीं बिना मास्क लगाए मिले लोगों से भी जुर्माना वसूला गया।

उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 21 हजार का जुर्माना वसूला गया है। बार बार चेतावनी के बावजूद भी लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। अब उलंघन करने वालों को जेल भेजने की तैयारी की जायेगी।











