समाजसेवी जितेंद्र कश्यप ने लोनी के वार्ड नंबर 8 को सैनेटाइज कराया

सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। विधानसभा के वार्ड नंबर 8 में निवास करने वाले समाजसेवी जितेंद्र कश्यप ने वार्ड की जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बहुत ही सराहनीय कदम उठाया। दिनांक 25 अप्रैल से लेकर लगातार तीन दिन वार्ड नंबर 8 की हर एक गली और हर एक घर को सैनेटाईज करवाया।

ज्ञात हो कि पिछले 30 दिनों से लगातार समाजसेवी जितेंद्र कश्यप द्वारा लगभग 200 से 250 गरीब व जरूरतमंद लोगों के घरों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। समाजसेवी जितेंद्र कश्यप ने बताया कि मुझे लोगों की सेवा करने में बहुत आनंद आता है। इस नेक कार्य में हरिप्रकाश बहादुर कश्यप पार्षद, मीतनगर सुनील फौजी, राजेश कश्यप, लोकेश कश्यप, महेश भाई, विजेंद्र कश्यप, आकाश पांचाल, बॉबी भाई, सत्येंद्र कश्यप, काले भाई, रवि रोहिल्ला, ललित कश्यप, आदि लोगों का सहयोग रहा।











