जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का किया निरीक्षण

तब्जील अहमद
कौशाम्बी. जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन मंगलवार को बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गोसंरक्षण केन्द्रों पर चारा, पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने बृहद गोसंरक्षण केन्द्र कादिराबाद में बर्मी कम्पोस्ट बनाये जाने को और बृहद रूप दिये जाने के लिए कहा है, जिसमें कि और अधिक मात्रा में बर्मी कम्पोस्ट को बनाया जा सके।

जिलाधिकारी ने गोसंरक्षण केन्द्रों में संरक्षित गोवंश का नियमित रूप से टीकाकरण कराये जाने एवं उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ0 वीपी पाठक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।











