खबर का हुआ असर – दिमागी बीमार युवती पर पुलिस की पड़ी लाठी की जाँच करेगे सीओ सीसामऊ

मु० कुमैल
कानपुर. गुरुवार को बजरिया थाना अंतर्गत सफी होटल के पास एक महिला कांस्टेबल ने एक मानसिक रोगी युवती पर डंडे बरसाए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, और बात मीडिया में आ गई थी। हमारे द्वारा इस खबर को प्रमुखता के साथ उठाया गया। जिसके बाद एक्शन में आई कानपुर पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में जांच का आदेश दे दिया है, प्रकरण की जाँच सीओ सीसामऊ को सौपा गया है।

वैसे क्षेत्र में चर्चाओं के अनुसार पुलिस भले रेड जोन का हवाला देकर कॉन्स्टेबल और दरोगा को बचा रही है। जबकि महिला मानसिक रोगी है, उसे कैसे पता कि ये रेड ज़ोन है, उसकी सभी रिपोर्ट मानसिक रोगी होने का साक्ष्य है। बहरहाल, प्रकरण की जांच सीओ सीसामऊ को प्रदान किया गया है। जल्द ही जाँच शुरू होगी। देखना है जाँच रिपोर्ट के बाद क्या स्थिति होती है।











