वाराणसी – कोरोना संदिग्ध व्यापारी की हुई मौत, मौत के बाद आई कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

अहमद शेख
वाराणसी. कोरोना का कहर उत्तर प्रदेश में भी बरपा है। अब इसके मामले वाराणसी में भी बढे है और अब वाराणसी मे कुल 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले है। इस बीच रविवार को वाराणसी के एक व्यापारी की मौत कोविड 19 के कारण हो गई है। यूपी में कोराना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। शुक्रवार को वाराणसी के गंगापुर के रहने वाले एक व्यापारी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे बीएचयू के कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था।

जिस आईसीयू में व्यापारी को भर्ती किया गया था अब उसे भी सेनेटाइज किया जा रहा है। व्यापारी 15 मार्च को कोलकाता से लौटा था। वह पहले से मधुमेह और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित था। वहीं, हज से लौटी एक महिला भी संक्रमित पाई गई है। यह बजरडीहा की है। पति के साथ दिल्ली से ट्रेन से बनारस आई थी। पति निगेटिव है।











