वाराणसी – नाम एम्बुलेस, काम लोडर ? लॉक डाउन के समय एम्बुलेस से राशन की हो रही थी सप्लाई, चढ़ी लंका पुलिस के हत्थे

ए जावेद
वाराणसी. मंगलवार को निजी चिकित्सालय की एम्बुलेंस भिखारीपुर तिराहे से बहुत तेजी से हूटर बजाते हुए जा रही थी। पुलिस ने रोककर जांच किया तो उसमें गेंहू लदा मिला। पुलिस ने उसके ड्राइवर को एम्बुलेंस के साथ थाने भेज दिया।












