कोरोना का कहर – पिछले 24 घंटे में मिले 1684 नये मामलो के साथ कुल मरीजों की संख्या हुई 23 हज़ार के पार, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 718

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में रोज़-ब-रोज़ कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। देश भर में जारी लॉक डाउन के बीच कोरोना ने अपने पाँव पिछले हफ्ते तेज़ी से फैलाये है। इस दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हज़ार पार कर गई है। वही पिछले 24 घंटे में 37 लोगो की मृत्यु के बाद मौत का आकडा 718 हो गया है।












