युवा समाजसेवी ने बितरण किया 500 मास्क, गरीबों के लिए बनें देवदूत

प्रदीप दूबे “विक्की”
औराई भदोही। जब से सरकार ने लाॅकडाऊन की घोषणा की है तब से शासन प्रशासन के साथ साथ समाजसेवी भी गरीब और असहायों को भोजन व राशन सामग्री के माध्यम से राहत पहुंचा रहे है। लेकिन जिले के औराई में एक ऐसा युवा है जो अपनी छोटी से आय से गरीब और असहायों के लिए देवदूत बना है। वह युवा न कोई व्यवसायी है, न नेता है, न ही किसी बडे घराने से है लेकिन समाजसेवा की ललक ने उस युवा को औराई क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है।

रत्नेश तिवारी ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है जो वह जरूरतमंद लोगो के काम आ रहे है। रत्नेश तिवारी ने कहा कि भविष्य में भी हमेशा वह गरीब और असहायों के मदद में यथासंभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।











