पुल निर्माण में भारी संख्या में मजदूरों के कराया जा रहा था निर्माण कार्य, एसडीएम ने सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों के उल्लंघन पर किया कार्रवाई,

वरुण जैन
स्वार। पीएनसी पुल निर्माण में भारी संख्या में मौजूद मिले मजदूरों को देखकर एसडीएम ने नाराजगी जाहिर की। एसडीएम ने मजदूरों सहित ठेकेदार के खिलाफ सोशल डिस्टेनसिंग के नियम उल्लंघन की कार्रवाई की है।

उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने ठेकेदार सिद्धार्थ सहित सभी बीस मजदूरों के खिलाफ सोशल डिस्टेनसिंग का उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक रूम सिंह वघेल को निर्देशित किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। पीएनसी पुल निर्माण कराने वाले ठेकेदार सिद्धार्थ अधिक संख्या में मजदूरों को रख कर निर्माण कार्य करा रहा था। जिसपर ठेकेदार सहित सभी मजदूरों के खिलाफ सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों के उल्लंघन की कार्रवाई की गई है।











