गाजीपुर में मिला एक और कोरोना संक्रमित, मुंबई से बाइक चला कर आया था गाजीपुर

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। गाजीपुर जनपद के फतेउल्लाहपुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिले से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप की स्थिति पैदा हो गई है। कई दिनों की शांति के बाद एक और कोरोना संक्रमित मिलने से प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की भागदौड़ बढ़ गई है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को नंदगंज थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति जो मुंबई से बाईक से चलकर गाजीपुर आया था। स्वास्थ्य विभाग कमियों की टीम द्वारा उसकी सैंपलिंग ली गई थी, जिसकी जाच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। संक्रमित युवक के इलाज की तैयारी शुरू हो गई है। वही साथ ही साथ संक्रमित युवक की ट्रेवेल हिस्ट्री के साथ कॉन्टैक हिस्ट्री भी जाँची जा रही है।











