बलिया – जारी है कोरोना का कहर, आज मिले दो संक्रमितो के साथ कुल संक्रमितो की संख्या पहुची 12
उमेश गुप्ता/मुकेश यादव
बलिया। इस एक सप्ताह पहले तक ग्रीन ज़ोन में रहे बलिया जनपद में कोई भी कोरोना संक्रमित नही था। इसके बाद अचानक संक्रमितो की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। आज रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार दो और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इस प्रकार अब जिले में कुल पॉजिटिव की संख्या 12 हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति बैरिया विकास खंड के दुर्जनपुर का है तो दूसरा रसड़ा ब्लॉक के परसिया का है।












