बलिया – नदी में नहा रहे एक ही गाव के पांच किशोरो के डूबने से गाव में मचा हडकम्प

उमेश गुप्ता
बलिया। जिले के बैरिया थानांर्तगत बीएसटी बंधा नई बस्ती के सामने घाघरा नदी में नहा रहे एक ही गाव आठ किशोरों में से पांच गहरे पानी में डूब गए। खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीण घाट की ओर दौड़ पड़े। बैरिया पुलिस ने ग्रामीणों व गोताखोरों के सहयोग से चार शवों को खोज निकाला। समाचार लिखे जाने तक पांचवे की तलाश जारी थी।

बच्चो के डूबने की खबर जंगल में आग की तरह इलाके में फ़ैल गई और सभी ग्रामीण बंधा के तरफ दौड़ पर। इसी दौरान किसी ने इसकी सुचना पुलिस को प्रदान कर दिया। सूचना पर पहुंची बैरिया पुलिस ने तैराकी में निपुण लोगों से डूबे किशोरों की खोज शुरू कराई। घाट किनारे सैकड़ो लोग इकठ्ठा हो गए थे और दर्जन से ज्यादा तैराकी में निपुड लोग बच्चो की तलाश कर रहे थे।
कुछ ही देर बाद बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह, उप जिलाधिकारी अशोक चौधरी, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अशोक सिंह तथा एसएचओ बैरिया संजय त्रिपाठी, एसआई रविन्द्रनाथ राय, एसआई राजकपूर दल बल के साथ उपस्थित हो गए। डूबे किशोरों की काफी खोजबीन की गई, जिसमें लव यादव, विशाल यादव, विकास यादव और अप्पू यादव की लाश समाचार लिखे जाने तक मिल गई है। अभी पांचवे किशोर की खोजबीन जारी है। समाचार लिखे जाने तक पांचवे बच्चे की कोई जानकारी नही मिली है











