भाजपा जिलाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
गौरव जैन
रामपुर। कोरोना वायरस संक्रमण में योद्धाओं का कार्य कर रहे सफाई कर्मियों का स्वागत किया गया। सनातन धर्म इंटर कॉलेज के निकट हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने सफाई कर्मियों को गमछा, मास्क ओर कुछ सहायता राशि देकर सम्मानित किया।
भाजपा जिला मंत्री कपिल गुप्ता और ऋषभ ठाकुर ने सफाई कर्मचारियों पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंस का पूर्ण रूप से पालन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहां कि इस महामारी के दौरान डॉक्टर ,पुलिस और सफाई कर्मचारी योद्धाओं का कार्य कर रहे हैं ऐसे समय में सभी लोग जब घर पर हैं यह लोग अपने परिवार की परवाह किए बगैर कार्य में जुटे हैं। उसके पश्चात ऋषभ ठाकुर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जिलाधिकारी को उनकी एक पेंटिंग भेंट की ।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..