लॉक डाउन के उल्लंघन पर आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज,तीन गिरफ्तार, भेजा जेल

वरुण जैन
स्वार. क्षेत्र के उपनगर मसवासी चौकी प्रभारी ने लॉक डाउन का पालन कराने के लिए नगर के मुख्य मार्ग व गलियों में पुलिस बल के साथ पैदल भ्रमण किया। इसके साथ ही नगर के लोगों से लॉक डाउन के नियमों का पालन करने का भी आवाहन किया। वही क्षेत्र के एक गाँव मे भारी संख्या में मजमा लगाकर बैठे लोगों के खिलाफ लॉक डाउन का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे तीन को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार नेहवाल ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ लॉक डाउन के उल्लंघन का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जबकि बाकी पाँच लोग अभी फरार है। नगर में पैदल भ्रमण में चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार नेहवाल के साथ हेड कॉन्स्टेबल दिनेश यादव, कांस्टेबल विक्की देओल, अनिल गुजर, महेश पाल सिंह, गोपाल, सरताज मौजूद रहे।











