चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध चरस सहित पकड़ा गया शातिर

आदिल अहमद
कानपुर। थाना बेकनगंज पुलिस ने आज एक शातिर को चोरी के एक वाहन एवं नाजायज़ चरस के साथ हिरासत में लिया है। हिरामनपूरवा का रहने वाले इस अभियुक्त के पास से पुलिस ने 200 ग्राम चरस और चोरी की एक मोटरसायकल बरामद किया है।

गिरफ़्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद, एसआई मो०अतीफ,कांस्टेबल- रिकेश कुमार, योगेश गुप्ता, अंकित कुमार मौजूद थे। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हुवे अदालत में पेश किया गया जहा से पुलिस ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।











