चेतगंज पुलिस ने पकड़ी चार बोरा सुपाड़ी, सुपाड़ी लेकर जा रहा व्यक्ति हुआ मौके पर माल छोड़ कर फरार

ए जावेद
वाराणसी। शहर बनारस के अवैध कारोबारी अपने करतूत से बाज़ नही आ रहे है। लॉक डाउन में मिली छूट के बीच लोगो का अवैध कारोबार जारी है। इसका जीता जागता उदहारण सामने तब आया जब चेतगंज थाना क्षेत्र के पानदरीबा चौकी से सम्बंधित सिपाहियों ने चार बोरे अवैध सुपाड़ी पकड़ा है। सुपाड़ी किसकी है और किस व्यक्ति से सम्बंधित है इसकी जानकारी पुलिस हासिल कर रही है। इस दौरान सुपाड़ी को छुडाने के लिए कुछ सफ़ेदपोश लोग थाने चौकी की पैरवी करते दिखाई दे रहे है।

पुलिस ने बोर के तलाशी में सुपाड़ी पान आदि आइटम बरामद किया है। वही कुछ सफेदपोश लोग इस प्रकरण में थाने का चक्कर लगाते दिखाई दे रहे है। माना जा रहा है कि अवैध सुपाड़ी होने के वजह से युवक माल छोड़ कर भाग गया होगा। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।











