भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 43 हज़ार के करीब, पिछले 24 घंटे में आये 2573 नये मामले सामने

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 42 हजार पार कर गया है और 43 हज़ार के करीब संक्रमितो की संख्या पहुच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 42836 हो गई है।












