खौफ पैदा कर रहा है देश में अब कोरोना का जारी कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 67 हज़ार पार, पिछले 24 घंटो में मिले 4213 संक्रमित

आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 67 हजार के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सोमवार सुबह को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 67,152 हो गई है।












