कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 1 लाख 58 हज़ार पार, कर्णाटक में इन पांच राज्यों से आने वालो पर लगाई रोक

आदिल अहमद
नई दिल्ली: WHO की कोरोना को लेकर की गई भविष्यवाणी सही होती दिखाई दे रहे है। देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोनावायरस मरीज़ों की कुल संख्या 1,58,333 हो गई है और जबकि इस वायरस से अब तक 4,531 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर पिछले 24 घंटों की बात करे तो कोरोना के 6,566 नये मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की जान गई है।












