शर्मनाक: खुलेआम हो रहा फर्रुखाबाद मे सट्टे का काला धंधा
रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : जिले मे सट्टे का काला धंधा तमाम कोशिशों के बावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन होने वाली कोशिशों के बावजूद भी आज तक पुलिस सट्टा पूरी तरह रोकने मे नाकामयाब रही है।
जिले मे खुलेआम चल रहे सट्टे के इस काले कारोबार मे पुलिस भी हाथ डालने से कतराती नज़र आती है।
आज शाम भी रोज की तरह से मऊ दरवाजा थाना के बीवीगंज पुलिस चौकी से चंद कदमो की दूरी पर ही खुलेआम सट्टा होता हुआ मीडिया के केमरे मे कैद हो गया। कैमरा चलता देख वहा मौजूद लोग मौका पाकर खिसक गये।
इस बीच एक विकलांग सट्टा कर्मी हमारे केमरे मे कैद हो गया। मौके की नजाकत क़ो देखते हुए सट्टे के काले कारोबार का पूरा कारनामा कबूल कर वहा से निकल गया। लेकिन सट्टे के काले धंधे के पीछे छुपी पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान जरूर लगा दिया है। फिलहाल थानाध्यक्ष मऊदरवाजा जय प्रकाश शर्मा और बीवीगंज चौकी इंचार्ज मिनाक्षी पचौरी ने छापे मारी शुरू कर दी।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..