बिहार में कोरोना से चौथी मौत, Covid-19 संक्रमितों की संख्या हुई 475

गोपाल जी
बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित चौथे मरीज (45 वर्ष) की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर 30 अप्रैल को सीतामढ़ी निवासी 45 वर्षीय सुहैल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वह कैंसर से भी ग्रसित था। अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया की वह गले के कैंसर का मरीज था। शव को सीतामढ़ी जिला प्रशासन को सौंपा जा रहा है।

बिहार में शनिवार को अबतक कोरोना के 9 नए मरीज मिले हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 475 तक पहुंच गई है। कोरोना से 30 जिले अबतक प्रभावित हो चुके हैं। बिहार में 98 मरीज स्वस्थ हो अस्पताल से घर लौट चुके हैं। राज्य में तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार शनिवार को कैमूर में दो, भोजपुर में 6 और बक्सर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।











