गाजीपुर – नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर मिले 7 संक्रमित

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। गाजीपुर जनपद में आज 7 और कोरोना संक्रमितो के मिलने से जिले के स्वास्थ्य विभाग में हडकम्प मच गया। अब जिले में कुल संक्रमितो की संख्या अब 34 हो गई है। जिसमें छह ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस अब 28 बचे हैं।

बताते चले कि मुहम्मदाबाद के यूसुफपुर, मनिहारी के चकबाकस, रेवतीपुर, डिलिया, दुल्लहपुर, मनिहारी ब्लॉक के यूसुफपुर व सदर ब्लॉक के बभनौली गांव के प्रवासियों का सैपल 13 मई को जांच के लिए वाराणसी भेजा गया था। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जीसी मौर्य और जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड के नोडल डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सात और प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें वाराणसी भेजा जा रहा है।











