लॉकडाउन के नियमों का पालन न करने पर सील किया गया ग्लोबल हॉस्पिटल

गौरव जैन
रामपुर। प्रशासन ने आज एक निजी अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सील कर दिया। प्रशासन ने इसके पीछे अस्पताल द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व लॉकडाउन के नियमों का पालन न करना वजह बताई है। ये कार्रवाई जिलाधिकारी के आदेश के बाद की गयी है।

नगर मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन का पालन नहीं किया जा रहा था और साथ ही और कई आनियमिततांयें पायी गयी है। जिसके चलते अस्पताल को अग्रिम आदेश तक सील कर दिया गया है। अस्पताल में किसी भी तरह की कोई भी क्लिनिकल एक्टिविटी नहीं होगी।











