भूख से तड़प रहे श्रमिक ट्रेन में खाने को भिड़े, एक-दूसरे को बेल्ट से लगे मारने

गोपाल जी
पटना. मुंबई के कल्याण से बिहार के दानापुर जा रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन में सवार प्रवासी बुधवार को सतना स्टेशन पर खाने के पैकेट के लिए आपस में भिड़ गए। प्रवासी मजदूर भूख से व्याकुल थे, इसलिए खाना देखते ही छीना-झपटी मच गई।विवाद इतना बढ़ गया कि दर्जनों मजदूर एक-दूसरे को बेल्ट से मारने लगे। जिससे कई मजदूर घायल हो गये। विवाद बढ़ता देख जीआरपी ने बोगियों के बाहर से लाठी भांजनी शुरू की, तब जाकर मामला शांत हुआ।

वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर जिले से झारखंड जा रहे एक श्रमिक की छत्तीसगढ़ स्थित बिलासपुर के अस्पताल में मौत हो गई। परिवार की सहमति से एक सामाजिक संस्था की मदद से उसका अंतिम संस्कार यहीं कर दिया गया।











