मनरेगा में काम मिलते ही मजदूरों के खिल उठें चेहरे

बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा ( मऊ) कोरोना के बाद में विगत लगभग 2 माह से जारी लॉक डाउन में सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों को उठानी पड़ी ।यद्यपि सरकार द्वारा अल्प मूल्य एवं मुफ्त में खाद्यान्न वितरण कर तथा उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडरों का वितरण करा कर मजदूरों की परेशानी को कम करने का हर संभव प्रयास किया। किंतु दैनिक मजदूरी बंद होने की वजह से मजदूरों को दवा ,सब्जी, दाल ,मसाले सहित तमाम दैनिक उपयोग की वस्तुओं को क्रय करने हेतु पैसे का अभाव बना रहा।












