दोहरे हत्याकाण्ड से दहल उठा लखीमपुर खीरी

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है, जिसके कारण एक के बाद एक दोहरे हत्याकांड से जिले की धरती लाल हो रही है। थाना फरधान इलाके में कुछ दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड को लोग अभी भूल भी नही पाए थे कि हमलावरों ने एक बार फिर थाना नीमगांव इलाके में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दे डाला। हमेशा की तरह हत्यारे घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि तभी वहां गांव का ही एक युवक कुल्हाड़ी लेकर आ गया। दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक ने उनके ऊपर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। हमले में दोनों लहूलुहान हो गए। और आरोपी वहां से भाग निकला। सरे शाम हुई इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।











