मऊ- मधुबन के मर्यादपुर में मिली कोरोना संक्रमित किशोरी, अलर्ट पर महकमा

संजय ठाकुर
मऊ. मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव निवासी एक किशोरी के कोरोना संक्रमित मिलने से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। पुरे गाव को सेनेटराइज़ करवाया जा रहा है।

जिले में चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने पर प्रशासन कोरोना संक्रमण को रोकने की तैयारी में जुट गया है। सूचना के बाद मौके पर डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसपी अनुराग आर्य, सीएमओ सतीशचंद्र सिंह, एसडीएम मधुबन लालबाबू दुबे पहुंच गए। मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजने के तैयारी में जुट गए।











