अरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद बेची जाएंगी दवाईयां

गौरव जैन
रामपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ0प्र0 द्वारा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत प्रदेश के समस्त जनपदों में औषधि प्रतिष्ठानों से सीधे औषधि क्रय करने वाले व्यक्तियों के एन्ड्रॅायड मोबाइल में ’’आरोग्य सेतु’’ ऐप डाउनलोड कराने के निर्देश दिए गए है। यह एन्ड्रॅायड एवं आईओएस मोबाइल प्लेटफाॅर्म पर उपलब्ध है। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से ऐप को डाउनलोड कर इस ऐप का उपयोग किया जाना अत्यन्त महत्वपूर्ण है।












