जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के 32 लोगों को नोडल अधिकारी व उप जिलाधिकारी बिलासपुर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गौरव जैन
रामपुर। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के 32 लोगों को नोडल अधिकारी सुरेंद्र राम व उप जिलाधिकारी बिलासपुर राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि कुपवाड़ा से हर साल जनपद में कपड़े बेचने के लिए परिवार सहित लोग आते हैं। इस बार भी यह लोग कपड़ा व्यवसाय के लिए आए थे तथा बिलासपुर तहसील के श्री मियां मोहल्ला व साहूकारा में रहते थे।












