लॉक डॉन के चलते गरीब मजदूरों की सेवा एवं सहायता के लिए उतरा सिख समाज

हरमेश भाटिया
रामपुर। जहां पूरा देश एक तरफ कोरोना वायरस की महामारी से डरा हुआ है वहीं दूसरी ओर रामपुर मैं गुरु नानक वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लोगों की सेवा के लिए बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं इतना ही नहीं सिख समुदाय के सैकड़ों की तादाद में सेवादार व पदाधिकारी गरीब लोगों के घर जा जाकर हर तरीके से मदद कर रहे हैं तो वही दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर सिख समुदाय के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले राहगीरों को पानी खाना दवाई पहनने के लिए चप्पल फ्रूट आदि चीजों का वितरण किया।












