पुलिस अधीक्षक द्वारा रामपुर व उत्तराखण्ड के बाॅर्डर रूद्रबिलास चौकी पर की गयी सघन चैकिंग

गौरव जैन
रामपुर। दिनांक 13-05-2020 को शगुन गौतम पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपद में लाॅकडाउन को प्रभावी बनाने हेतु हामिद इण्टर कालेज, कोतवाली व नगर के अन्य क्षेत्र तथा बिलासपुर थाना क्षेत्र में भम्रण किया किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा मय पुलिस बल के साथ रामपुर व उत्तराखण्ड के बाॅर्डर रूद्रबिलास चौकी पर सघन चैकिंग करते हुए आने-जाने वालें वाहनों के पास को चैक किया गया तथा लाॅकडाउन का शतप्रतिशत पालन करने हेतु लोगों को जागरूक किया गया।












