अमेरिका ने खत्म किया WHO से ताल्लुकात, बोले ट्रैप “चीन की कठपुतली है ये एजेंसी”

आफताब फारुकी
वाशिंगटन: कोरोना का कहर पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसके बीच अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से संबंध समाप्त करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि अमेरिका डब्लूएचओ से संबंध खत्म कर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपने ताल्लुकात खत्म कर रहा है। डब्लूएचओ नोवेल कोरोना वायरस के प्रारंभिक फैलाव को सही तरीके से रोकने में नाकामयाब हुआ। ट्रंप ने पहले ही संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी को फंडिंग रोक दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह एजेंसी चीन की “कठपुतली” है जिसके कारण विश्व में स्वास्थ्य का संकट खड़ा हो गया है।












